Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अयोध्या में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 14 को लिया हिरासत में

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस ने किया बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - रामनगरी के गेस्ट हाउस से बिहार और गोरखपुर की 11 महिलाओं समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
News Desk
News Desk News Desk
20 Sep 2025
02:25 AM
1 min read

रामनगरी में नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज की खीर वाली गली में स्थित एक निजी गेस्ट हाउस से पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। शुक्रवार रात 12 बजे छापा मारकर पुलिस ने बिहार और गोरखपुर की 11 महिलाओं समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर इसी क्षेत्र का निवासी गणेश कुमार अवैध धंधा चला रहा था। महिलाओं को बिहार और गोरखपुर से लाकर यहां रखा जाता था और ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाता था।

पुलिस ने अनुसार इस गेस्ट हाउस की जांच पहले भी की गई थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ना संभव नहीं हो पाया। शुक्रवार रात महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस की टीम ने सूचना मिलने के बाद तुरंत छापा मारा। छापेमारी के दौरान महिलाएं धंधे में संलिप्त पाई गईं और उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अवैध धंधा पिछले एक साल से चल रहा था। गणेश कुमार और उसके साथी महिलाओं को ग्राहक उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News