Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बड़े मंगल पर प्रशासनिक अधिकारियों का अलग अंदाज, डीएम-एसपी ने भक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण

पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कई प्रकार के व्यंजन किए गए वितरित।
Bureau
Bureau News Desk
27 May 2026
11:00 AM
1 min read
बड़े मंगल पर प्रशासनिक अधिकारियों का अलग अंदाज, डीएम-एसपी ने भक्तों को कराया प्रसाद ग्रहण
हाइलाइट्स
पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कई प्रकार के व्यंजन किए गए वितरित।

ज्येष्ठ माह के पावन चतुर्थ मंगलवार बड़े मंगल के अवसर पर पुलिस लाइन्स बाराबंकी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से जुड़े इस आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों का अलग अंदाज देखने को मिला, जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर प्रसाद वितरण करते नजर आए।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों से मुलाकात की।

 

पुलिस लाइन्स परिसर में आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। प्रसाद के रूप में कई प्रकार के व्यंजन वितरित किए गए। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन, बैठने और पेयजल की व्यवस्थाएं की गई थीं।

 

बाराबंकी में पूरे दिन भक्तों ने जय बजरंगबली के नारे के साथ जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के इस सेवा समर्पण की खुल कर सराहना की। 

Explore Related Topics

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय बाराबंकी भंडारा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News