Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

पश्चिम यूपी में बिगड़ता आबादी संतुलन चुनौती, वोट चोरी पर विपक्ष को भूपेंद्र चौधरी का करारा जवाब

News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
04:39 AM
1 min read
पश्चिम यूपी में बिगड़ता आबादी संतुलन चुनौती, वोट चोरी पर विपक्ष को भूपेंद्र चौधरी का करारा जवाब


>उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान सफाई अभियान और रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़ते आबादी संतुलन, विपक्ष द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों, बूथ कैप्चरिंग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।


>भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि “पश्चिम यूपी में आबादी का असंतुलन एक गंभीर चुनौती है, लेकिन यह व्यक्तिगत नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है।” उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों और समुदायों के लिए कार्य कर रही है।


>विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए चौधरी ने कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाने वालों का अतीत ही इसका गवाह है। उन्होंने 1971 के रायबरेली चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि “इंदिरा गांधी वोट चोरी की दोषी पाई गईं थीं, उनकी लोकसभा सदस्यता खत्म हुई और वही घटना इमरजेंसी की वजह बनी।”


>चौधरी ने दावा किया कि 2014 से पहले बूथों पर हिंसा और अराजकता आम थी। गरीब और कमजोर वर्गों को मतदान से वंचित किया जाता था। लेकिन 2014 के बाद से चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो गए हैं।


>हाल की एक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सजग है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है ताकि यह नजीर बने। उन्होंने तीन तलाक कानून का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।


>प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान को चौधरी ने समाज की सेवा और जनता के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि सेवा को भी अपना कर्तव्य मानती है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News