Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

दीपावली के बाद यूपी को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, 30 अक्टूबर को होगा उदघाटन

UP News: दीपावली के ठीक बाद उत्तर प्रदेश को मिलेगा सबसे बड़ा विकास का तोहफा, केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की है की आने वाली 30 अक्टूबर को उदघाटन के साथ उत्तर प्रदेश को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा विकास का तोहफा .
News Desk
News Desk News Desk
18 Sep 2025
04:27 AM
1 min read
दीपावली के बाद यूपी को मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा, 30 अक्टूबर को होगा उदघाटन
हाइलाइट्स
UP News: दीपावली के ठीक बाद उत्तर प्रदेश को मिलेगा सबसे बड़ा विकास का तोहफा, केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की है की आने वाली 30 अक्टूबर को उदघाटन के साथ उत्तर प्रदेश को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा विकास का तोहफा


>उत्तर प्रदेश को इस दीपावली के बाद एक ऐतिहासिक तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने घोषणा की है कि गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन आगामी 30 अक्टूबर को किया जाएगा। उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर हवाई सेवाएं भी शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।


>दिल्ली से मात्र 75 किलोमीटर दूर स्थित यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। उद्घाटन की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरलाइंस कंपनियां जेवर से परिचालन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और शुरुआती चरण में यहां से कम से कम 10 शहरों को सीधी उड़ानें मिलेंगी। साथ ही, इसे एक रणनीतिक कार्गो हब के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के उद्योग जगत को नया आयाम मिलेगा।


>नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार और निजी साझेदारी (PPP मॉडल) के तहत किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसके संचालन से पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और NCR को सीधा लाभ मिलेगा। उद्योग, व्यापार और यात्रियों के लिए यह एयरपोर्ट न केवल कनेक्टिविटी का नया द्वार खोलेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News