Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

शमशान घाट, रेप की कोशिश और फिर वीडियो वायरल...

भाजपा नेता का वायरल वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का हथियार! महिला ने छह लोगों पर रेप की कोशिश, धमकी और वसूली का लगाया आरोप
News Desk
News Desk News Desk
15 Jul 2025
02:00 AM
1 min read
शमशान घाट, रेप की कोशिश और फिर वीडियो वायरल...
हाइलाइट्स
भाजपा नेता का वायरल वीडियो बना ब्लैकमेलिंग का हथियार
महिला ने छह लोगों पर रेप की कोशिश, धमकी और वसूली का लगाया आरोप


>बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि के वायरल वीडियो प्रकरण में अब एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रही महिला ने खुद सामने आकर आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सलेमपुर थाना पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ बलात्कार की कोशिश, जातिसूचक गालियां, मारपीट और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।


>वायरल वीडियो नहीं, महिला बोली – ब्लैकमेलिंग की थी साजिश!


>सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह महिला के अनुसार 7-8 महीने पुराना है। उसने तहरीर में बताया कि वह भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि के साथ केलावन गांव के पास एक गाड़ी में बैठी थी, तभी आरोपियों छोटल शर्मा, उमेश प्रधान और तीन अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों को जबरन गाड़ी सहित शमशान घाट ले जाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, राहुल वाल्मीकि के कपड़े उतरवाए और महिला के साथ रेप की कोशिश की।


>वीडियो बना कर की गई लाखों की मांग


>महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जबरदस्ती वीडियो बनाकर दोनों को धमकी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे। पहले आरोपी ने ₹1.5 लाख तीन किश्तों में लिए और फिर ₹3 लाख की दोबारा मांग की। जब रकम नहीं दी गई, तो वीडियो वायरल कर दिया गया।


>पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू


>महिला की शिकायत पर तीन नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बुलंदशहर के एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News