Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

अंडमान सागर में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप

News Desk
News Desk News Desk
06 Jul 2025
12:00 AM
1 min read
अंडमान सागर में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप


>रविवार सुबह अंडमान सागर में भूकंप के झटकों ने क्षेत्र में हलचल मचा दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी है कि यह भूकंप सुबह 07:03 बजे दर्ज किया गया।


>भूकंप का केंद्र समुद्र की 10 किलोमीटर गहराई में था, जिससे आसपास के इलाकों में कंपन महसूस किया गया, हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप का भौगोलिक विवरण:

  • तिथि: 7 जुलाई 2025
  • समय: सुबह 07:03:34 IST
  • स्थान: अंडमान सागर
  • देशांतर: 95.05°E
  • अक्षांश: 6.60°N
  • गहराई: 10 किमी
  • तीव्रता: 4.5

NCS ने दी जानकारी


>नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस भूकंप की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मध्यम श्रेणी का भूकंप था और इसका केंद्र समुद्र के भीतर होने के कारण ज़मीनी प्रभाव सीमित रहा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News