Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में मेडिकल एजेंसी संचालक हुआ गिरफ्तार

Codin Cough Syrup: गाजीपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार मामले में कोतवाली पुलिस ने स्वस्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया। जांच जारी है।
News Desk
News Desk News Desk
14 Dec 2025
09:16 AM
1 min read
कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में मेडिकल एजेंसी संचालक हुआ गिरफ्तार
हाइलाइट्स
Codin Cough Syrup: गाजीपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार मामले में कोतवाली पुलिस ने स्वस्तिक मेडिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया। जांच जारी है।


>उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने सैदपुर क्षेत्र से एक मेडिकल एजेंसी संचालक को गिरफ्तार किया है।


>पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी 24 नवंबर को दर्ज मुकदमे के तहत शनिवार को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वांश वर्मा (38) पुत्र मोती चंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो वाराणसी के संजय नगर कॉलोनी, थाना कैंट का निवासी है। अभियुक्त सैदपुर स्थित स्वस्तिक मेडिकल एजेंसी का संचालक बताया जा रहा है।


>जांच में सामने आया कि झारखंड के रांची स्थित एक फर्म से गाजीपुर की छह फर्मों को करोड़ों रुपये मूल्य का कोडीन युक्त कफ सिरप सप्लाई किया गया था। औषधि विभाग द्वारा जांच के दौरान इन फर्मों से कफ सिरप की बिक्री से जुड़े वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किए जा सके।


>इसके बाद औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा की ओर से कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान छह संदिग्धों को नोटिस जारी कर पूछताछ भी की थी। पुलिस का कहना है कि कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News