Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

सिद्धार्थनगर की बेटी ने लखनऊ में थाम लिया मौत का दामन

लखनऊ में नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, मां भगवती छात्रावास में मचा हड़कंप
News Desk
News Desk News Desk
06 Jul 2025
04:19 AM
1 min read
सिद्धार्थनगर की बेटी ने लखनऊ में थाम लिया मौत का दामन
हाइलाइट्स
लखनऊ में नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, मां भगवती छात्रावास में मचा हड़कंप


>राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बीती रात जीएनएम सेकंड ईयर की छात्रा पूजा अग्रहरि ने डीह गांव स्थित हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की रहने वाली थी और लखनऊ में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।


>मिली जानकारी के अनुसार छात्रा पूजा अग्रहरि अपने कोर्स के तहत पहले एक वर्ष माँ भगवती इंस्टिट्यूट के हॉस्टल में ही रही लेकिन उसके बाद वह एक निजी हॉस्टल में रहने लगी। बीती रात पूजा ने आत्महत्या कर ली ये कदम ने पूजा ने क्यों उठाया ये एक बड़ा सवाल है


>आत्महत्या की सूचना प्राप्त होते ही बीबीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के पार्थिव शरीर का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मृतिका के परिवार को भी सूचित किया जा चुका है बीबीडी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है व हॉस्टल मालिक से भी पूछताछ चल रही है 

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News