Sunday, 01 November 2026 | Lucknow | 29°C

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले: BJP ने बंद करवाईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्ष के इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आगाज हो चुका है। महारैली में विपक्ष के 23 राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Bureau
Bureau News Desk
01 Nov 2026
03:55 PM
1 min read
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले: BJP ने बंद करवाईं दुकानें
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली शुरू
सोनिया, राहुल, खरगे, अखिलेश और ममता समेत 23 दलों के नेता जुटे
मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष का निशाना
महारैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

INDIA Alliance Rally: नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्ष के इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली का आगाज हो चुका है। महारैली में विपक्ष के 23 राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

महारैली में शामिल होने के लिए विपक्ष के नेता मिंटो रोड से मार्च करते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। रविवार सुबह से ही रैली स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई थी। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में करीब 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। महारैली का आयोजन सायं 5 बजे तक किया जाना है। महारैली का मकसद मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष की आवाज बुलंद करना है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों, नागरिक समाज संगठनों और आम नागरिकों से भी इस रैली में शामिल होने की अपील की थी।

रामलीला मैदान पहुंचने से पहले सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में दुकानों के बंद होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि रैली में आने वाले लोगों से स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की गई थी, ताकि व्यापारियों को लाभ हो सके। लेकिन कनॉट प्लेस पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि भाजपा ने जबरदस्ती दुकानें बंद करवा दी हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश देख रहा है कि भाजपा दुकानदारों का नुकसान कर रही है। रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर भी विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केरल के मुख्यमंत्री, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी सहित कई नेता पहुंचे। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास से सभी नेता रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। विपक्ष की महारैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर के अनुसार रविवार सुबह से ही लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचने लगे थे। इलाके में निगरानी के लिए करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी की जा रही है। मार्च रूट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है, ताकि आम जनमानस को किसी तरह की दिक्कत न हो।  

 

Explore Related Topics

INDIA Alliance Rally Vote Bachao Desh Bachao Rally Ramlila Maidan Rally

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News