Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लॉकडाउन की अफवाह पर न दें ध्यान बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फैली अफवाह का किया खंडन, सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
Bureau
Bureau News Desk
27 Mar 2026
12:42 PM
1 min read
लॉकडाउन की अफवाह पर न दें ध्यान बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
हाइलाइट्स
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फैली अफवाह का किया खंडन, सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाए जाने की अफवाहों को केंद्र सरकार ने सिरे से खारिज किया है और बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

 

पिछले कुछ रोज़ से सोशल मीडिया पर लोखड़ौन वापस आने वाला है जैसे टैग्स ट्रेंड कर रहे है ऐसे में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में डीजल-पेट्रोल, ऊर्जा और आवश्यक सामानों की आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार रियल टाइम बेसिस पर स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि यह भ्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संसद संबोधन के बाद बढ़ा, जिसमें उन्होंने कोविड-19 काल का जिक्र किया था। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में कहीं भी लॉकडाउन लगाने का संकेत नहीं दिया था।

 

सूत्रों के अनुसार कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और फर्जी संदेशों के जरिए यह अफवाह फैलाई गई, जिसे अधिकारियों ने “गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदायक” बताया है। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे भ्रामक संदेशों पर नजर बनाए हुए हैं।

 

इसी बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती का भी ऐलान किया है, ताकि वैश्विक संकट के बीच आम लोगों को राहत मिल सके।

Explore Related Topics

India lockdown lockdown rumours Hardeep Singh Puri fake news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →