Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन चुनाव में रमन द्विवेदी की मिली बड़ी जीत, 297 मतों से बने अध्यक्ष

मतगणना के दौरान लगातार बनाए रखी बढ़त, जीत के बाद कचहरी से जिला पंचायत कार्यालय तक समर्थकों ने किया स्वागत।
Bureau
Bureau News Desk
23 May 2026
11:13 AM
1 min read
बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन चुनाव में रमन द्विवेदी की मिली बड़ी जीत, 297 मतों से बने अध्यक्ष
हाइलाइट्स
मतगणना के दौरान लगातार बनाए रखी बढ़त, जीत के बाद कचहरी से जिला पंचायत कार्यालय तक समर्थकों ने किया स्वागत।

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रमन द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश कुमार सिंह को 297 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। दिनभर चली मतगणना के दौरान रमन द्विवेदी लगातार बढ़त बनाए रहे और अंतिम परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कचहरी परिसर में बधाई देने वालों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कचहरी से लेकर जिला पंचायत कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

 

मतगणना के दौरान अधिवक्ताओं और समर्थकों की भीड़ परिणामों पर नजर बनाए रही। अध्यक्ष पद के मुकाबले को लेकर सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।

 

इस मौके पर कपिल कुश्मेश, अखिलेश चतुर्वेदी सहित कई अधिवक्ता और समर्थक मौजूद रहे। चुनाव परिणाम के बाद बार एसोसिएशन परिसर में देर रात तक बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा।

Explore Related Topics

जिला बार एसोसिएशन चुनाव रमन द्विवेदी बार एसोसिएशन बाराबंकी

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News