Thursday, 22 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ketu Gochar 2026: केतु की चाल में बदलाव से इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, लगेगी लॉटरी

Ketu Gochar 2026: केतु का गोचर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक संबंधों और मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है। साल 2026 में दिवाली के बाद केतु राशि परिवर्तन करेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
22 Oct 2026
01:47 PM
1 min read
Ketu Gochar 2026: केतु की चाल में बदलाव से इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, लगेगी लॉटरी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
दिवाली के बाद बदलेगी केतु की चाल
6 राशियों को मिल सकते हैं करियर और धन लाभ के अवसर
5 दिसंबर 2026 को केतु करेंगे कर्क राशि में प्रवेश
मान्यताओं के अनुसार कारोबार और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है असर

Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु के राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार केतु का गोचर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है। 2026 में दिवाली के बाद केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इस गोचर को लेकर वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संभावनाएं बताई जा रही हैं। ज्योतिषीय के अनुसार 5 दिसंबर को केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में केतु को आध्यात्मिकता, वैराग्य और आत्मचिंतन का प्रतीक माना जाता है। इस गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर उनकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना जताई जा रही है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में भी तालमेल बेहतर होने की उम्मीद है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलने की संभावना है। लंबे समय से अटके कार्यों में भी प्रगति हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना उचित रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबार के विस्तार और पारिवारिक रिश्तों में सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को विकल्प मिल सकते हैं, जबकि कारोबारियों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए नए संपर्क लाभकारी हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।

Explore Related Topics

Ketu Gochar 2026 Lucky Zodiac Signs Ketu Rashi Parivartan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News