Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

आईपीएल से पहले रामलला के दरबार में लखनऊ सुपर जायंट्स, कप्तान ऋषभ पंत ने टेका माथा

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या पहुंची। कप्तान ऋषभ पंत समेत खिलाड़ियों ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
Bureau
Bureau News Desk
21 Mar 2026
02:41 PM
1 min read
आईपीएल से पहले रामलला के दरबार में लखनऊ सुपर जायंट्स, कप्तान ऋषभ पंत ने टेका माथा
हाइलाइट्स
आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या पहुंची। कप्तान ऋषभ पंत समेत खिलाड़ियों ने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

इंडियन प्रीमियर लीग - आईपीएल के नए सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या पहुंची, जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

 

20 सदस्यीय टीम के साथ फ्रेंचाइज़ी मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। टीम ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

 

इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में टीम के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

मंदिर निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मंदिर की भव्यता की सराहना की।

 

दर्शन-पूजन के बाद टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल के आगाज से पहले टीम का यह दौरा निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ।

Explore Related Topics

ऋषभ पंत IPL 2026 news Lucknow Super Giants रामलला दर्शन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News