Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में 22 मुकदमों में वांछित अनीस पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

News Desk
News Desk News Desk
17 Jun 2025
09:50 PM
1 min read
लखनऊ में 22 मुकदमों में वांछित अनीस पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार


>राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधी अनीस को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई


>आलमबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लंगड़ा फाटक से दो संदिग्ध बाइक सवार टीएन बाजपेयी चौक की ओर बढ़ रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस ने ग्राहम बेल मोड़ पुलिया के पास घेराबंदी की और संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक फिसल गई और गिर पड़ी। बदमाशों में से एक ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली बदमाश अनीस के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

22 मामलों में वांछित, हाल ही में की थी पर्स लूट


>पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अनीस, निवासी शाही बड़ी मस्जिद, वजीरबाग, सआदतगंज, के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक, एक मोबाइल और लूट के ₹600 बरामद किए हैं।


>अनीस हाल ही में 6 जून को आलमबाग बस स्टैंड के पास महिला से पर्स लूट की वारदात में शामिल था। फर्रुखाबाद के भौरुआ कंपिल निवासी सर्वेश और उनकी पत्नी अनुराधा जब अयोध्या से साबरमती एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे और ई-रिक्शा से कृष्णानगर जा रहे थे, तभी काली अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने अनुराधा का पर्स लूट लिया था। पर्स में ₹11,000 नकद, सोने की चेन, कान के कुंडल और घर की चाबियां थीं। हमले के दौरान अनुराधा रिक्शे से गिरकर घायल भी हो गई थीं।

गिरफ्तार, लेकिन दूसरा आरोपी अब भी फरार


>अनीस के साथ वारदात में शामिल दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि अनीस और उसके साथी ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News