Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: कार में जिंदा जल गए एक ही परिवार के 5 सदस्य, महिला की बची जान

News Desk
News Desk News Desk
17 Jun 2025
10:26 PM
1 min read
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: कार में जिंदा जल गए एक ही परिवार के 5 सदस्य, महिला की बची जान


>उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर चंदौस तिराहा के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़कर सड़क किनारे करीब पांच फीट नीचे जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक महिला चमत्कारिक रूप से बच गई।


>हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार में सवार परिवार बदायूं जिले के चमनपुरा (थाना सहसवान) का रहने वाला था। यह परिवार दिल्ली जाने के लिए सुबह साढ़े तीन बजे निकला था। कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रण के चलते वह पुलिया से टकराकर नीचे जा गिरी और गिरते ही उसमें आग लग गई।


>कार में कुल छह लोग सवार थे। तनवीज (26), उसकी पत्नी निदा (23), बहन मोमिना (24), जीजा जुबैर (30) और मोमिना का 2 साल का बेटा जैनुल हादसे में जिंदा जल गए। वहीं तनवीज की दूसरी बहन गुलनाज उर्फ भुर्रो झटके से कार से बाहर गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि उसके दोनों पैर टूट गए हैं और उसे जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।


>मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य बदायूं से बुलंदशहर पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और संभवतः ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News