Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ के आलमबाग में हुई लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

News Desk
News Desk News Desk
29 May 2025
12:06 AM
1 min read
लखनऊ के आलमबाग में हुई लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़


>राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब संदिग्ध स्कूटी सवारों को रोकने की कोशिश की, तो वे गन्ना संस्थान रोड की ओर भागने लगे। तेज रफ्तार के कारण स्कूटी फिसल गई और दोनों बदमाश सड़क पर गिर पड़े।


>पुलिस के अनुसार, गिरने के बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान गौरव निवासी मोती नगर, थाना नाका के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने एक स्कूटी, 2700 रुपये नकद, एक तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।


>गौरव का साथी शुभम उर्फ शिवम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है।

गौरव वही बदमाश है, जिसने 24 मई की रात आलमबाग बस अड्डे के बाहर एक संविदा परिचालक चमन कुमार से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। परिचालक के बैग में ₹15,800 नकद, टिकट बुक, भार टिकट और ई-टिकट मशीन थी, जिसे तीन बाइक सवारों ने छीन लिया था।


>इस मामले में पुलिस ने 26 मई को फतेहअली चौराहे के पास से पीयूष वर्मा को गिरफ्तार किया था, जो निवासखेड़ा, थाना नाका का निवासी है। उससे चोरी गया सामान बरामद हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि वह गौरव और शुभम के साथ मिलकर लूट की वारदात में शामिल था।


>आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की, जिससे लूटकांड में शामिल मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News