Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी पुलिस में विदाई भोज की तैयारी, क्या डीजीपी को मिलेगा सेवा विस्तार?

News Desk
News Desk News Desk
28 May 2025
12:53 PM
1 min read
यूपी पुलिस में विदाई भोज की तैयारी, क्या डीजीपी को मिलेगा सेवा विस्तार?


>उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 29 मई 2025 (गुरुवार) को एक विशेष विदाई समारोह और मध्याह्न भोज का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सम्मान में हो रहा है जो 31 मई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पत्र के अनुसार, यह समारोह गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय (सिनेरवर बिल्डिंग) के नवम् तल पर स्थित “अमर शहीद भगत सिंह लान्ज” में 13:30 बजे आयोजित किया जाएगा।


>
>समारोह में पीवी रामाशास्त्री (पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं), डॉ. संजय एम. तरडे (पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार), श्रीमती कंचन यादव (पुलिस उपमहानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन), डॉ. अरविंद चतुर्वेदी (पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान), एवं श्री तेज स्वरूप सिंह (पुलिस उपमहानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय) जैसे वरिष्ठ अधिकारी आमंत्रित हैं, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।


>हालांकि, इस आयोजन में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार का नाम आमंत्रण पत्र में नहीं है। जबकि वे वर्तमान में प्रदेश पुलिस के सबसे वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं।


>विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, यूपी सरकार ने कार्यवाहक DGP प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। ऐसे में प्रशांत कुमार की गैरमौजूदगी को लेकर विभागीय गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ का मानना है कि यह सिर्फ एक औपचारिक त्रुटि हो सकती है, जबकि कुछ इसे एक संकेत के रूप में देख रहे हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News