Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में हुआ यूजी अचीवर्स मीट का आयोजन, छात्रों को करियर और हायर एजुकेशन की दी गई जानकारी

180 से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधि हुए शामिल, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
Bureau
Bureau News Desk
24 May 2026
09:23 PM
1 min read
लखनऊ में हुआ यूजी अचीवर्स मीट का आयोजन, छात्रों को करियर और हायर एजुकेशन की दी गई जानकारी
हाइलाइट्स
180 से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधि हुए शामिल, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

राजधानी लखनऊ में स्पीकर्स अकैडमी की ओर से आज यूजी अचीवर्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का जरिये  इंटरमीडिएट पास और अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके भविष्य में  करियर विकल्पों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अलग-अलग कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां छात्रों को विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में विभिन्न मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लेकर छात्र-छात्राओं को करियर और उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही क्षेत्र का चयन करने के लिए मार्गदर्शन दिया। छात्रों को एमबीए, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और अन्य प्रोफेशनल कोर्स से संबंधित जानकारियां साझा की गईं।

 

 

 

 

 

 

 

स्पीकर्स अकैडमी के फाउंडर गौरव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 180 से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मंच से छात्रों को मेहनत, सही मार्गदर्शन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के प्रति प्रेरित भी किया गया।

Explore Related Topics

लखनऊ यूजी अचीवर्स मीट स्पीकर्स अकैडमी लखनऊ करियर गाइडेंस

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News