Tuesday, 13 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP: सर्वोदय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग का मौका

UP: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को अब निःशुल्क कोचिंग के जरिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
Bureau
Bureau News Desk
13 Oct 2026
05:05 PM
1 min read
UP: सर्वोदय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग का मौका
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मेधावी विद्यार्थियों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग
रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी
सर्वोदय विद्यालयों के कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं JDST-2027 के जरिए कर सकेंगे आवेदन
परिवार की वार्षिक आय और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी शर्तें पूरी करना जरूरी

UP:  समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को अब निःशुल्क कोचिंग के जरिए इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले विज्ञान वर्ग के कक्षा 12 के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग का मौका दिया जाएगा।

दक्षणा फाउंडेशन की संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा (जेडीएसटी-2027) की ओर से चयनित मेधावी विद्यार्थियों को एक वर्ष तक जेईई या नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोचिंग के साथ ही विद्यार्थियों को रहने और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। पुणे के समीप स्थित दक्षणा वैली परिसर में विद्यार्थियों को रहने और कोचिंग की व्यवस्था दी जाएगी। जेडीएसटी की इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मुहैया कराना है।

जेडीएसटी 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गये है। निःशुल्क कोचिंत की सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी दक्षणा फाउंडेशन की वेबसाइट https://apply.scholarship.dakshana.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इच्छुक विद्यार्थी पात्रता, दस्तावेज और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को पढ़ लेना अनिवार्य होगा। योजना का लाभ लेने वाले छात्रों के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम और छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम होनी चाहिए। 

शैक्षिक सत्र 2026-27 में विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत कक्षा 12 और मई 2027 तक बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वो विद्यार्थी निर्धारित पात्रता शर्तों के मुताबिक अपना आवेदन कर सकेंगे। कक्षा 10 में गणित और विज्ञान के अंकों के आधार पर अलग-अलग कटऑफ निर्धारित विद्यार्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। इंजीनियरिंग वर्ग में सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए गणित और विज्ञान में निर्धारित कटऑफ 85 फीसदी रखी गयी है।

वहीं छात्राओं के लिए 80 फीसदी कटऑफ निर्धारित की गयी है। अन्य आरक्षित वर्ग और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग मानदंड का निर्धारण किया जाएगा। वहीं मेडिकल वर्ग में सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 80 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 75 फीसदी और एससी और एसटी के लिए 65 फीसदी कटऑफ निर्धारित किया गया है।  

Explore Related Topics

UP Scholarship News Free JEE Coaching Free NEET Coaching

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News