Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार ने यूपी के 14 जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण को दी मंजूरी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 14 जिला अस्पतालों के लिए 9.80 करोड़ रुपये मंजूर किए। विकसित यूपी–2047 विजन के तहत आधुनिक उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
News Desk
News Desk News Desk
02 Dec 2025
04:59 PM
1 min read
योगी सरकार ने यूपी के 14 जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण को दी मंजूरी
हाइलाइट्स
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 14 जिला अस्पतालों के लिए 9
80 करोड़ रुपये मंजूर किए। विकसित यूपी–2047 विजन के तहत आधुनिक उपकरण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


>उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 14 जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण को मंजूरी देते हुए 9.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।


>सरकार का यह कदम उन जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर केंद्रित है, जहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और डायग्नोस्टिक उपकरणों की उपलब्धता सीमित है। स्वीकृत राशि से अत्याधुनिक जांच मशीनें, आवश्यक उपकरण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जारी विवरण के अनुसार, 2.70 करोड़ रुपये रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय साढ़ामऊ बीकेटी, 1.52 करोड़ रुपये जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर, 1.56 करोड़ रुपये जिला चिकित्सालय रायबरेली और 1.16 करोड़ रुपये जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज को आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा बागपत, हमीरपुर, बस्ती और इटावा के जिला अस्पतालों को भी उपकरणों की खरीद के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।


>सरकार के अनुसार इस निवेश से जिला स्तर पर जांच क्षमता बढ़ेगी, मरीजों को तेज और किफायती उपचार मिलेगा तथा बड़े शहरों के अस्पतालों पर दबाव कम होगा। यह पहल विकसित यूपी–2047 के विजन के तहत राज्यभर में उन्नत स्वास्थ्य तंत्र स्थापित करने की योजना का हिस्सा है।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News