Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

उम्मीद पोर्टल सर्वर ठप होने पर मौलाना सैफ अब्बास ने जताई चिंता

Lucknow News: उम्मीद पोर्टल में सप्ताहभर से सर्वर खराबी के मुद्दे पर मौलाना सैफ अब्बास ने चिंता जताई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट समस्या बढ़ने से लोगों का काम प्रभावित। सरकार से समय सीमा बढ़ाने और पोर्टल दुरुस्त कराने की मांग।
News Desk
News Desk News Desk
02 Dec 2025
04:51 PM
1 min read
उम्मीद पोर्टल सर्वर ठप होने पर मौलाना सैफ अब्बास ने जताई चिंता
हाइलाइट्स
Lucknow News: उम्मीद पोर्टल में सप्ताहभर से सर्वर खराबी के मुद्दे पर मौलाना सैफ अब्बास ने चिंता जताई। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट समस्या बढ़ने से लोगों का काम प्रभावित। सरकार से समय सीमा बढ़ाने और पोर्टल दुरुस्त कराने की मांग।

>उम्मीद पोर्टल में जारी तकनीकी खराबियों को लेकर चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से सर्वर बार-बार क्रैश होने से लोगों का काम प्रभावित हो रहा है।

>राज्य में वक्फ संपत्ति से जुड़े कार्यों सहित कई प्रक्रियाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले उम्मीद पोर्टल के बार-बार ठप होने से आवेदकों और संबंधित संस्थाओं को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौलाना सैफ अब्बास ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की धीमी गति के कारण मुश्किलें और बढ़ गई हैं, जिससे लोग समय पर अपनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कर पा रहे। 

>उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या सप्ताह भर से बनी हुई है, जिसके कारण लाखों उपयोगकर्ता आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं कर पा रहे और आवेदन लंबित पड़े हैं। मौलाना सैफ अब्बास ने सरकार से मांग की है कि पोर्टल को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और तकनीकी सुधार होने तक आवेदन की समय सीमा बढ़ाई जाए, ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News