Sunday, 12 July 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में बदलेगा मौसम, नवंबर में बारिश, बादल और तापमान में उलटफेर की संभावना

IMD Weather Update: यूपी का मौसम फिर रंग बदलने को तैयार है, दिन में धूप और रात में हल्की उमस
News Desk
News Desk News Desk
02 Nov 2025
01:24 AM
1 min read
यूपी में बदलेगा मौसम, नवंबर में बारिश, बादल और तापमान में उलटफेर की संभावना
हाइलाइट्स
IMD Weather Update: यूपी का मौसम फिर रंग बदलने को तैयार है, दिन में धूप और रात में हल्की उमस


>उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे एक तरफ किसानों की चिंता बढ़ी है, तो दूसरी ओर तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों को बदलते मौसम के लिए तैयार रहना होगा।


>मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नवंबर की शुरुआत में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी, जबकि दिन का तापमान थोड़ा कम हो सकता है। इसका कारण प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना की स्थिति और हिंद महासागरीय द्विध्रुव का नकारात्मक प्रभाव है। इन दोनों के संयुक्त असर से नवंबर में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।


>मोंथा चक्रवात का असर हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश जिसमे लखनऊ औरआसपास के जिलों में देखा गया था, जहां अचानक हुई बारिश से मौसम ठंडा हुआ। अब एक बार फिर ऐसा ही मौसम लौटने की संभावना जताई गई है। बुधवार से शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि 4 नवंबर से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।


>मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में अक्टूबर माह का न्यूनतम दिन का तापमान इस बार सबसे नीचे दर्ज किया गया। इस बार तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो 2015 के बाद का सबसे कम स्तर है। इससे साफ है कि मौसम का मिजाज अस्थिर हो गया है।


>आगरा में अधिकतम तापमान 31.2°C और न्यूनतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5°C कम और 3.6°C अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27°C तक गिर गया था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ अगले कुछ दिनों तक यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


>मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों को बारिश और नमी से बचाने के लिए तैयारी करें। विशेष रूप से धान कटाई और नई फसलों की बुवाई के दौरान मौसम के रुख पर नजर रखें।


>नवंबर की शुरुआत यूपी के लिए बारिश और गर्म रातों वाला होने जा रहा है। हालांकि ठंड अभी थोड़ा इंतजार करवाएगी, लेकिन मौसम का मिजाज बता रहा है कि इस बार सर्दी का आगमन थोड़ा विलंब से होगा।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News