Friday, 30 October 2026 | Lucknow | 29°C

Akhilesh Yadav: MLC चुनाव में जीत से गदगद अखिलेश यादव, बोले: 50 जिलों में हारी बीजेपी

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी धड़ाम से गिर चुकी है। बीजेपी केवल पांच सीटों पर ही नहीं, बल्कि 50 जनपदों में हारी है।
Bureau
Bureau News Desk
30 Oct 2026
03:04 PM
1 min read
Akhilesh Yadav: MLC चुनाव में जीत से गदगद अखिलेश यादव, बोले: 50 जिलों में हारी बीजेपी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा
अखिलेश का दावा- जनता ने सपा का दिया साथ
वाराणसी में भाजपा की हार पर योगी सरकार पर अखिलेश का तंज
UCC पर अमित शाह के बयान को लेकर अखिलेश यादव का पलटवार

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल के बाद भारतीय जनता पार्टी पर करारा निशाना साधा। सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी धड़ाम से गिर चुकी है। बीजेपी केवल पांच सीटों पर ही नहीं, बल्कि 50 जनपदों में हारी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि सपा को जनता का समर्थन मिल रहा है। बीजेपी ने छल और बेईमानी से छह सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष तरीके से चुनाव होते तो बीजेपी का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहता। सपा मुखिया ने विधान परिषद चुनाव में विजयी सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि इस जीत से यह साबित हो गया है कि व्यापारी और आधी आबादी सपा के साथ हैं।

वाराणसी में बीजेपी की हार को लेकर सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। श्री यादव ने कहा कि वाराणसी में डबल इंजन की डबल करारी हार हुई है। उनका आरोप लगाते हुए कहा कि महिला शिक्षकों ने बीजेपी के खिलाफ मतदान किया। सपा अध्यक्ष ने चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अमरोहा में 94 फीसदी मतदान पर भी सवाल उठाए।

गृहमंत्री अमित शाह के 2027 में भाजपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू करने के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी तब यूसीसी लागू करने की स्थिति में नहीं होगी। उन्होंने साल 2027 के विधानसभा चुनाव को भाईचारे का चुनाव बताया और कहा कि जनता सांप्रदायिक राजनीति के पक्ष में नहीं है। सपा मुखिया ने बीजेपी सरकार के दस साल के कार्यकाल पर निशाना साधा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में 27 हजार स्कूल बंद किए गए और 30 से अधिक पेपर लीक हुए। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। साथ ही आरोप लगाया कि स्कूल बंद होने के दौरान राज्य में 27 हजार शराब के ठेके खोले गए।

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav News UP MLC Election Results Samajwadi Party News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News