UP Special TET 2026: प्रदेश में तीन नवंबर (मंगलवार) को आयोजित होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित शिक्षकों को अवकाश देने की घोषणा की है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
शासन का यह निर्णय लंबे समय से अवकाश की मांग कर रहे शिक्षक संगठनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश के मुताबिक संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन लाल मणि यादव ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश को पत्र जारी किया है। इसमें परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को अवकाश देने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रदेश के छह प्रमुख शहरों लखनऊ, मेरठ, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में किया जाएगा। परीक्षा के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कुल 131 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
शासन के इस फैसले से परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को ड्यूटी और परीक्षा के बीच समन्वय बनाने में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से शिक्षक संगठन परीक्षा में शामिल होने के लिए अवकाश की मांग कर रहे थे। अब आदेश जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकेगा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें