Ambedkar Nagar News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड कटेहरी के 20, विकासखंड भीटी के 20 तथा विकासखंड अकबरपुर के 19 जोड़ों सहित कुल 59 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद रहे। समारोह में ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अनिल कुमार वर्मा उर्फ मौसम वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविंद्र कुमार पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष कटेहरी सर्वेश प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में जिला विकास अधिकारी ने भी सहभागिता की।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत पर बधाई दी और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के अवसर पर सहायता प्रदान करने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। समारोह में विवाह की रस्में विधिवत संपन्न कराई गईं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें