Wednesday, 28 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: सीएम योगी बोलेः इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश तेजी से निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
28 Oct 2026
02:25 PM
1 min read
UP News: सीएम योगी बोलेः इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और उद्योग का प्रमुख केंद्र
CM योगी ने गिनाए 2017 के बाद के बदलाव
सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ निवेश पर होगी चर्चा
वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश तेजी से निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए प्रदेशवासियों को साल 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी दी। साथ ही सरकार की निवेश नीतियों और विकास कार्यों का भी जिक्र किया। 

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साल  2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए न तो स्पष्ट नीति थी और न ही कोई ठोस कार्ययोजना। उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार ने स्थिति को बदलने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र को अपना राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास की नई कार्यसंस्कृति विकसित की गई है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश के अनुकूल वातावरण ने प्रदेश को उद्योगों और निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश आए, नए उद्योग स्थापित हों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी  को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

सरकार का संकल्प है कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से रोजगार और हर रोजगार से हर परिवार तक खुशहाली पहुंचायी जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल के साथ होने वाली बैठक में यूपी में निवेश की नई संभावनाओं पर चर्चा होगी। साथ ही मौजूदा परियोजनाओं को गति देने और निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने पर भी जोर रहेगा। 

Explore Related Topics

Uttar Pradesh Investment Yogi Adityanath UP News Today

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News