Ambedkar Nagar News: जिले में निराश्रित स्वानों से बढ़ते जोखिमों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनपद स्तरीय समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और निराश्रित स्वानों के प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक माह विशेष अभियान चलाकर निराश्रित स्वानों को पकड़ने की व्यवस्था करें। इसके बाद पशुपालन विभाग के समन्वय से उनका एंटी रेबीज टीकाकरण कराया जाए। साथ ही, निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वानों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ईशा प्रिया ने सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निराश्रित स्वानों से संबंधित जोखिमों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि स्वानों के प्रबंधन की व्यवस्था नियमित और प्रभावी बनी रहे। विशेष अभियान के माध्यम से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एआरएम रोडवेज और जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित विभिन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें