Wednesday, 14 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: BNKB पीजी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर

Ambedkar Nagar News: बी.एन.के.बी. पीजी कॉलेज, अकबरपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर करियर काउंसलिंग, इंटर्नशिप एंड प्लेसमेंट सेल तथा आशीर्वाद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Bureau
Bureau News Desk
14 Oct 2026
02:26 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: BNKB पीजी कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
पढ़ाई और भविष्य की चिंता से बढ़ रहा युवाओं में तनाव, विशेषज्ञों ने दिए जरूरी सुझाव
मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी
आशीर्वाद फाउंडेशन और बीएनकेबी पीजी कॉलेज की पहल
विद्यार्थियों को बताए तनाव प्रबंधन के उपाय

Ambedkar Nagar News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर में करियर काउंसलिंग, इंटर्नशिप एंड प्लेसमेंट सेल और आशीर्वाद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के कारणों, प्रभावों और तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत वक्तव्य आचार्य वागीश शुक्ल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अतुल मिश्र और विनय कुमार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आशीर्वाद फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. जे.के. वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, परीक्षा, रोजगार और भविष्य की अनिश्चितताओं के कारण युवाओं में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। ऐसे में तनाव के शुरुआती संकेतों को पहचानना, सकारात्मक सोच विकसित करना और समय प्रबंधन अपनाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी समस्याओं को परिवार, शिक्षकों और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। स्वस्थ मन बेहतर निर्णय लेने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का आधार है। इस अवसर पर आशीर्वाद फाउंडेशन की सुश्री पंजतन ने भी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से शैक्षिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करने और मानसिक स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं करियर काउंसलिंग सेल के समन्वयक विनय कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Explore Related Topics

World Mental Health Day Mental Health Awareness Program Ambedkar Nagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News