UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर भी शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरके सिन्हा का समाजसेवा और संगठन के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विदित हो कि भाजपा और जनसंघ के शुरुआती दौर के संस्थापक सदस्यों में शामिल आरके सिन्हा का शुक्रवार को 75 वर्ष की आयु में नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के करीबी माने जाते थे। उन्होंने 2014 से 2020 तक बिहार से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया था।
विदित हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता के निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें