Tuesday, 27 October 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow Triple Murder Case: पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी, बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार

Lucknow Triple Murder Case: सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला (नौबस्ता) में पार्किंग विवाद में दिनदहाड़े तिहरे हत्याकांड के बाद यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है।
Bureau
Bureau News Desk
27 Oct 2026
05:16 PM
1 min read
Lucknow Triple Murder Case: पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी, बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ऐलान
परिवार को मिलेगी आजीवन सुरक्षा
आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की बात
मामूली विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

Lucknow Triple Murder Case: राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला (नौबस्ता) में पार्किंग विवाद में दिनदहाड़े तिहरे हत्याकांड के बाद यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घोषणा की है कि मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही मृतक की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और परिवार को आजीवन सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए यह भी कहा कि तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला मोहल्ले में बीते सोमवार को यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। सोमवार को पार्किंग और चबूतरे के विवाद को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पश्चिम के पूर्व जिला सहकार्यवाह शिवाजी तिवारी (62), उनके बेटे सुयश (30) और भाई शिवेंद्र उर्फ शम्भू (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीते एक महीने से विवाद चल रहा था।

सोमवार को विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के आरोपी ने गुस्से में फायरिंग कर दी और एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात की गयी है। पुलिस ने इस वारदात के बाद पड़ोस में रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी ऋषभ शुक्ला, उसके पिता दिनेश, चाचा राजेश और दो बहनों समेत पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ऋषभ के पास से अवैध पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।  

Explore Related Topics

Lucknow Triple Murder Case Brajesh Pathak Yogi Adityanath Government

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News