Thursday, 29 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar : समाजसेवी मारुत मिश्रा की पहल,करवा चौथ पर महिलाओ के लिए आयोजित कराया निशुल्क मेंहंदी कार्यक्रम

Ambedkar Nagar : करवा चौथ के त्योहार पर महिलाओं की खुशियों को बढ़ाने के लिए समाजसेवी मारुत मिश्रा की ओर से एक खास पहल की गई।
Bureau
Bureau News Desk
29 Oct 2026
12:49 PM
1 min read
Ambedkar Nagar : समाजसेवी मारुत मिश्रा की पहल,करवा चौथ पर महिलाओ के लिए आयोजित कराया निशुल्क मेंहंदी कार्यक्रम
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
त्योहार की खुशियों में शामिल हुए समाजसेवी मारुत मिश्रा
निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़
2000 से ज्यादा महीलाओ ने उठाया निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम का लाभ
त्योहार पर खुशियां बांटने की पहल

Ambedkar Nagar News : करवा चौथ के त्योहार पर महिलाओं की खुशियों को बढ़ाने के लिए समाजसेवी मारुत मिश्रा की ओर से एक खास पहल की गई। जिसमे जिले के कटेहरी हनुमान मंदिर, भीटी बाजार और सेनपुर-रामबाबा बाजार में  दो दिनों तक महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाई गई, इस दौरान 2000 से अधिक महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाकर कार्यक्रम का लाभ का उठाया ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। निःशुल्क मेहंदी लगने से महिलाओं को त्योहार मनाने में मदद मिली और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

करवा चौथ पर महिलाएं सजने-संवरने के लिए मेहंदी लगवाती हैं। जिसके लिए महिलाओ को  बाजार में पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में मारुत मिश्रा की ओर से आयोजित निःशुल्क मेहंदी कार्यक्रम से महिलाओं को काफी लाभ मिला। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की खुशियों में शामिल होना और त्योहार के अवसर पर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय सिंह, प्रतापपुर चमुर्खा के ग्राम प्रधान विक्रम यादव, समाजसेवी विकास सिंह विक्की, सोनू सिंह सहित क्षेत्र के कई लोगों ने सहयोग किया।

दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में 2000 से अधिक महिलाओं को निःशुल्क मेहंदी लगाने की पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। इस आयोजन के माध्यम से लोगों ने त्योहार की खुशियां आपस में बांटने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया।

समाजसेवी मारुत मिश्रा की इस पहल ने यह दिखाया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी लोगों के जीवन में खुशियां लाई जा सकती हैं। त्योहार के अवसर पर महिलाओं के साथ खुशियां बांटने का यह कार्यक्रम जिले में सामाजिक सहयोग और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने वाला प्रयास रहा।

Explore Related Topics

Mehndi Camp Ambedkar Nagar Karwa Chauth Mehndi Program Community Service

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News