UP News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या के संस्थापक हर्षवर्धन सिंह का लखनऊ के 1090 चौराहे पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन के दौरान उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष एवं भाजपा लखनऊ महानगर के नगर उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा लखनऊ के जिला महामंत्री धीरेन्द्र पाण्डेय 'धीरू', भाजपा लखनऊ के जिला महामंत्री गौरव सिंह चौहान और भाजपा युवा मोर्चा आगरा के जिला उपाध्यक्ष अनिकेत तोमर सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बधाई दी और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
अभिनंदन कार्यक्रम के बाद हर्षवर्धन सिंह 1090 चौराहे से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें