Saturday, 31 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: वाराणसी से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी; पीएम ने किया ट्वीट

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Bureau
Bureau News Desk
31 Oct 2026
05:42 PM
1 min read
UP News: वाराणसी से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी; पीएम ने किया ट्वीट
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई हरी झंडी
बुलेट ट्रेन से 3.33 घंटे में पहुंचेगी काशी
बनारस रेलवे स्टेशन से शुरू हुई नई रेल सेवा
रात के सफर में यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधुनिक बुनियादी ढांचे और परिवहन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन इसी बदलते भारत की तस्वीर है। इससे देश की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की आबादी और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर का विस्तार भी तेजी से हो रहा है। ऐसे में बेहतर रेल कनेक्टिविटी समय की जरूरत है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को रात में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

सीएम योगी ने स्थानीय रेल यात्रियों के लिए भी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र वाराणसी सिटी से राजातालाब तक केवल 95 रुपये के मासिक पास पर यात्रा कर सकेंगे। वहीं, वाराणसी से प्रयागराज तक मेमू ट्रेन में महीनेभर सफर करने के लिए 220 रुपये का मासिक पास उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर को वाराणसी से तीन महत्वपूर्ण रेल सेवाओं की शुरुआत की जा रही है। इनमें वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, स्थानीय यात्रियों के लिए मेमू ट्रेनें और प्रयागराज के लिए नई रेल सेवा शामिल हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के माध्यम से दिल्ली से वाराणसी की दूरी लगभग 3 घंटे 33 मिनट में पूरी की जा सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दी है। प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी पहुंचेगा। इसके बाद इसे पटना के रास्ते गुवाहाटी तक विस्तार दिया जाएगा।अनुमानित यात्रा समय के अनुसार दिल्ली से आगरा 59 मिनट, कानपुर एक घंटा 45 मिनट और लखनऊ दो घंटे 12 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

111.png

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा का अनुभव बेहतर होगा। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और महापौर अशोक तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Explore Related Topics

Varanasi New Delhi Vande Bharat Sleeper Train Vande Bharat Sleeper Express

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News