Thursday, 22 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Ambedkar Nagar News: दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
Bureau
Bureau News Desk
22 Oct 2026
05:23 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं भी शामिल
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो महिलाएं भी शामिल
अंबेडकरनगर में दो अलग-अलग रेल हादसे
अटवाई में दो महिलाओं और जाफरगंज में युवक की मौत
मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

Ambedkar Nagar News: जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के पास हुई, जहां ट्रेन से कटकर करीब 55 वर्षीय अज्ञात युवक की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई के पास दोनों महिलाएं घोखा पकड़ रही थीं। इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की उम्र एक की करीब 35 व दूसरी की 50 वर्ष थी। इनमें एक महिला गोसाईगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि दूसरी अटवाई की निवासी है।

घटना की सूचना मिलने पर अहिरौली थानाध्यक्ष दिनेश सिंह और जीआरपी प्रभारी दुर्गा दत्त यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, दूसरी घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 55 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Ambedkar Nagar Train Accident UP Train Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News