Saturday, 31 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Ambedkar Nagar News: लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
Bureau
Bureau News Desk
31 Oct 2026
03:31 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, डीएम ईशा प्रिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम ने किया सरदार पटेल को नमन

Ambedkar Nagar News: लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

डीएम ईशा प्रिया ने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद की सभी तहसीलों एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। वहीं लखनऊ के पटेल पार्क, जीपीओ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का विभिन्न कार्यालयों में सजीव प्रसारण भी किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर प्रदर्शनी सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News National Unity Day 2026 Rashtriya Ekta Diwas

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News